ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उ0प्र0 में बढ़ेंगे बिजली के रेट

उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक खराब खबर आई है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश में बिजली के रेट बढऩे वाले हैं। उत्तर प्रदेश के बिजली वाले विभाग ने बिजली के रेट 44 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव पास हो गया तो उत्तर प्रदेश के नागरिकों के बिजली के बिल डबल हो जाएंगे। राहत की बात यह है कि बिजली के रेट बढ़ाने का विरोध भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली की व्यवस्था उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन संभालता है।

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन ने पूरे प्रदेश में बिजली के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि कॉस्ट डाटा बुक में कनेक्शन लेते वक्त ली जाने वाली सामग्री व अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है। यह घरेलू उपभोक्ता के लिए करीब 44 फीसदी तो उद्योगों के लिए 50 से 100 फीसदी तक महंगी हो सकती है। पावर कॉरपोरेशन ने नया प्रस्ताव नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है।

इसकी जानकारी मिलते ही राज्य उपभोक्ता परिषद ने विरोध का एलान कर दिया है। परिषद का कहना है कि पिछले चार साल से कोई दर नहीं बढ़ी है, इसलिए आगे भी नहीं बढऩे दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार नए विद्युत कनेक्शन की दरों, मीटर का मूल्य, खंभा, ट्रांसफार्मर, प्रतिभूति राशि, प्रोसेसिंग फीस आदि के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

खास बात यह है कि प्रतिभूति राशि में 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इन बढ़ी हुई दरों पर नियामक आयोग सभी पक्षों के बीच सुनवाई करेगा। इसके बाद नई दरें जारी होंगी। वर्तमान में 2019 में जारी की गई डाटा बुक लागू है। यह हर दो से तीन साल के लिए बनाई जाती है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा कॉस्ट डाटा बुक समय से न दाखिल करने की वजह से इस बार देर से जारी हो रही है।

Scroll to Top