ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में यादवों का खास योगदान : अर्पणा यादव

उत्तर प्रदेश में यादव समाज के सबसे बड़े सामाजिक संगठन यादव मंच के द्वारा लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यादव समाज के विभिन्न दलों के राजनेता, अनुभवी समाजसेवी, वरिष्ठ अधिकारी और पत्रकारों का अद्भुत संगम नजर आया। कार्यक्रम में संगठन की बैठक के साथ यादव समाज की आवाज को ताकत प्रदान करने के लिये यादव मंच पत्रिका का विमोचन भी किया गया। यादव मंच द्वारा लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक होटल में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता इंजीनियर आर वाई यादव ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने यादव मंच पत्रिका का विमोचन करने के बाद यादव समाज को संबोधित करते हुये कहा कि यादवों को आगे बढ़ने के लिये एकजुट होना होगा। आज अगर यादव समाज पीछे है तो इसका एक बड़ा कारण हमारी आपस की टूटन है। जिसे हमें दूर करना है। हमें एकजुट होना है और एक मंच पर खड़े रहना है। उन्होने यादव महिलाओं का आह्वाहन करते हुये कहा कि जब यादव समाज की महिलायें आगे आयेंगी तो यादव समाज के साथ देश का भी विकास होगा।

अपर्णा यादव  ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने में यादवों का खास योगदान है। क्योंकि देश में 16 प्रतिशत की आबादी वाले यादव समाज के योगदान के बिना ये कार्य संभव नही था। उन्होने कहा कि यादव समाज केवल देश के उत्तर क्षेत्र में ही नही बल्कि दक्षिण के राज्यों में भी काफी प्रभावशाली है। यहां तक कि गुजरात में भी यादव समाज की बड़ी आबादी है। अपर्णा यादव ने अहीर रेजीमेंट का सपोर्ट करते हुये कहा कि अहीर रेजीमेंट की मांग जायज है और मैं पूरी तरह इसका समर्थन करतीं हूं।

मैं इस मांग को सरकार तक पहुंचाऊंगी। उन्होने यादव समाज के अड़गड़ानंद जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि अड़गड़ानंद जी से हमारे परिवार का बहुत खास संबंध रहा है। बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने यादव मंच के संयोजक अनुराग यादव की मांग पर यह आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार से शीघ्र ही यादव समाज के लिये एक कार्यालय हेतु भवन की व्यवस्था करवाई जायेगी और इस कार्य के लिये मैं विशेष प्रयास करूंगी।यादव मंच के संयोजक अनुराग यादव ने कहा कि यादव समाज किसी राजनैतिक दल का मोहताज नही है।

Scroll to Top