ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़ एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। चकबंदी के दौरान चक सही करने के नाम पर एक व्यक्ति से लेखपाल घूस ले रहा था। पकड़ा गया आरोपी लेखपाल अरविंद कुमार यादव अयोध्या जनपद का रहने वाला है। नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी के रहने वाले अब्दुल्ला इम्तियाज को अपने गांव में चल रही चकबंदी में चक सही कराना था। इसके के लिए उसने चकबंदी लेखपाल अरविंद कुमार यादव से संपर्क किया तो उसने चक सही करने के लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की। इस पर अब्दुल्ला ने इसकी शिकायत पुलिस लाइन स्थित एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन यूनिट ने प्लान तैयार किया। शुक्रवार की देर रात अब्दुल्ला प्लान के अनुसार केमिकल लगे एक लाख रुपये लेकर लेखपाल के पास पहुंचा। जैसे ही लेखपाल ने अब्दुल्ला से पैसे पकड़े एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी चकबंदी लेखपाल का कार्यक्षेत्र मंगरावां रायपुर है। टीम में इंस्पेक्टर बृजेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया शामिल रहे। पकड़े गए लेखपाल को लेकर एंटी करप्शन टीम कोतवाली पहुंची और जरूरी कार्रवाई को पूरी की। 

Scroll to Top