ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पिता की इच्छा पर आईसीयू में हुई फिल्मी शादी

एक अनोखी शादी का मामला प्रकाश में आया है। ऐसी शादी फिल्मों को छोड़कर शायद ही कहीं देखी या सुनी गई होगी। हरदोई रोड स्थित एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दो बेटियों का निकाह गुरुवार व शुक्रवार को किया गया। अस्पताल के डॉक्टर और नर्स उनकी शादी के गवाह बने। निकाह की रस्म मौलाना ने पूरी कराई। दो बेटियों के निकाह की रस्म पूरी होते देख गंभीर बीमारी से जूझ रहे पिता इकचाल की आंखों से जैसे गंगा-जमना बह निकलीं। सैयद मोहम्मद जुनेद इकबाल गंभीर बीमारी के कारण लंबे समय से बीमार थे। उन्हें एरा मेडिकल कॉलेज के आईसीय में दाखिल कराया गया था। इकबाल की तबीयत पिछले 2 दिन से ज्यादा बिगड़ने लगी थी। इधर दोनों बेटियों के निकाह की तारीख पहले से तय थी। डॉक्टर से इकबाल को डिस्चार्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद इकबाल ने डॉक्टर से दोनों बेटियों के निकाह करवाने की ख्वाहिश जाहिर की। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने मरीज की इच्छा का सम्मान करते हुए शादी करने की इजाजत दे दी। शादी के दौरान आईसीयू में मरीज की दोनों बेटियां और उनके होने वाले दामाद और मौलाना कारी जरीफ को ही अंदर आने की अनुमति मिली। चंद लम्हों के बाद इकबाल के सामने ही उनकी दोनों बेटियों का निकाह संपन्न करा दिया गया। 

 

Scroll to Top