ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिए निर्देश

डीजीपी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की 10वीं बैठक की गई। इस दौरान अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और  लखनऊ जैसे रेलवे स्टेशनों को पूर्ण रूप से कैमरे से लैश करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा ट्रेन के कोच में कैमरा लगाने एवं रेल इंजन के फ्रंट पर कैमरा लगाने को भी कहा गया। अवैध वेंडर्स पर रोक लगाने, रेलवे के ठेके पर रखे कार्मिकों का सत्यापन कराने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने, रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध एवं क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर दिया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं, मादक द्रव्य एवं विस्फोटक पदार्थ की आवाजाही, मानव तस्करी आदि को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा की समस्त एजेंसियों द्वारा परस्पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने एवं उनपर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि महाकुंभ 2025 से संबंधित तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाए। छोटे अतिक्रमण की अनदेखी करने पर कुछ समय के पश्चात गंभीर समस्या का रूप ले लेता है, अतः शुरुआत में ही अतिक्रमण न होने दिया जाए।

स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार पर एक्सेस कंट्रोल करने, अवैध वेंडर्स पर रोक लगाने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी पर प्रभावी नियंत्रण करने, ट्रैक को अवरुद्ध एवं क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जीआरपी, आरपीएफ एवं सिविल पुलिस के मध्य और अच्छा समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाए तथा समय-समय पर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाए। इस मौके पर एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी रेलवे जेएन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Scroll to Top