ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजा में अपने 8 सैनिकों की मौत के बाद इजरायल ने की युद्ध विराम की घोषणा

इजरायली सेना ने आज रविवार को अचानक दक्षिणी गाजा पट्टी में युद्ध विराम की घोषणा कर दी है। इजरायल ने यह घोषणा तब की है, जब हमास के एक बड़े और घातक हमले में उसके 8 सैनिकों की मौत हो गई है। मगर बता दें कि इजरायल ने युद्ध विराम का ऐलान किसी डर की वजह से नहीं किया है, बल्कि मानवीय सहायता सुलभ कराने के लिए यह फैसला किया है। इजरायली सेना के अनुसार दक्षिणी गाजा पट्टी में अधिक से अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की गई है। इजरायली सेना ने बताया कि रफाह में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक ‘सामरिक विराम’ रहेगा और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा। सेना ने बताया कि इजरायल के नियंत्रण वाले केरेम शालोम चौराहे तक सहायता ट्रकों को पहुंचाने के उद्देश्य से सामरिक विराम की घोषणा की गई है, जिसके बाद ये ट्रक गाजा के अन्य भागों में सहायता सामग्री पहुंचाने के लिए सलाह-ए-दीन राजमार्ग पर सुरक्षित रूप से जा सकेंगे। केरेम शालोम मार्ग वह मार्ग है, जहां से इजरायली सेना को सहायता-सामग्री पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों के साथ समन्वय कर संघर्ष के दौरान सामरिक विराम की घोषणा की गई है। इजरायल और हमास के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है, जिससे गाजा मानवीय संकट से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध के कारण गाजा में लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है, जिससे वहां व्यापक भुखमरी फैल गई है

Scroll to Top