ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लू के थपेड़ों से झुलस रहीं फसलें

नौतपा बीतने के साथ ही अब तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लू के थपेड़ों से फसल भी प्रभावित है। विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में सावधानी बरतकर फसल को बचाया जा सकता है। प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में फसल का बड़ा महत्व है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. खलील खान ने बताया कि धान की फसल में नर्सरी की बुवाई की जा रही है। ऐसे में अधिक तापमान से अंकुरण, जमाव प्रभावित होता है। ऐसे में किसानों को धान के नर्सरी की बुवाई एवं सिंचाई का कार्य शाम के समय ही करें। यदि प्रात: काल तक नर्सरी में पानी भरा हो तो पानी को खेत से निकाल दें। गन्ना की फसल में किल्ले निकलने की अवस्था चल रही है। तापमान अधिक होने के कारण फसल जल्दी सूखने लगती है, जिससे पौधों का विकास रुक जाता है और कीटों का प्रकोप बढ़ने लगता है।

ऐसे में खड़ी फसलों में 10 से 12 दिन के अंतराल पर शाम के समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए। इसके साथ ही कीटनाशकों एवं रोगनाशी का छिड़काव करें। मूंग की फसल में फली बनने की अवस्था से दाना भरने की अवस्था चल रही है। लू के चलने से खेत में खड़ी फसल जल्दी पक जा रही है लेकिन दाना सिकुड़ रहा है। ऐसे में पैदावार कम हो जाती है। डा. खान ने बताया कि खड़ी फसल में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाएं रखें और दोपहर में सिंचाई का काम मत करें। सूरजमुखी की फसल में इन दिनों परागण से बीज का विकास हो रहा है। तापमान बढ़ने से फसल जल्दी परिपक्व हो जाती है लेकिन दाने सिकुड़ जाता है। ऐसे में उपज कम होगी। किसानों को हल्की सिंचाई शाम को 8 से 10 दिनों के अंतराल में करनी चाहिए। खड़ी फसल में कीटनाशकों और रोगनाशी का छिड़काव करें।

Scroll to Top