ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

न्याय नहीं मिला तो पूर्व मंत्री कौशल किशोर होंगे मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और उनके बेटे पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर थाने से छेड़छाड़ के एक आरोपी को छुड़ा ले गए थे। अब पीड़िता ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है। महिला ने कहा- अगर कौशल किशोर और उनके बेटे विकास किशोर आरोपी का बचाव करेंगे तो फांसी लगाकर जान दे दूंगी। मेरी मौत के जिम्मेदार पूर्व मंत्री कौशल किशोर होंगे। महिला ने वीडियो जारी कर कौशल किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मलिहाबाद के नबीनगंज गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि अप्रैल में आकाश मौर्या नाम के युवक ने मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। पुलिस ने आकाश मौर्या के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया।

15 जून को पुलिस ने आरोपी आकाश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। आकाश के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही कौशल किशोर के बेटे थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। दबाव बनाकर आरोपी आकाश को छुड़ा ले गए। महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो रविवार को वीडियो जारी कर सुसाइड करने की धमकी दी। मामले में मलिहाबाद के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है- आरोपी आकाश मौर्या के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। नोटिस तमिल के लिए पुलिसकर्मी उनके घर भेजे गए थे, लेकिन आकाश हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें थाने लाया गया था। ये तस्वीर आरोपी आकाश मौर्या की है। छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

कौशल क‍िशोर ने आरोपों को बताया न‍िराधारपूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि महिला के आरोप निराधार हैं। अगर वह आत्महत्या की बात कह रही है, तो इसके लिए मैं क्यों जिम्मेदार हूं? महिला जिस समय छेड़छाड़ की बात कह रही है उस समय आकाश घटनास्थल पर था ही नहीं। इसके साक्ष्य पुलिस को दिए गए हैं। कौशल किशोर ने कहा- पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष विवेचना कर रही है। विकास ने मलिहाबाद थाने में धरना नहीं दिया था। वह सामान्य रूप से गए थे। पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने भी आरोपी युवक का बचाव किया है।

अब पढ़िए वीडियो में महिला ने क्या कहा महिला ने कहा- छेड़छाड़ के आरोपी आकाश मौर्य को कौशल किशोर और उनका बेटा विकास किशोर बचाना चाहते हैं। आकाश ने छेड़छाड़ कर उसे पीटा था। उसके खिलाफ 24 अप्रैल को मलिहाबाद थाने में छेड़छाड़, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना एसीपी काकोरी कर रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा था। इसकी जानकारी होने पर विकास किशोर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर आकाश को छुड़ा ले गए। आकाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो फांसी लगाकर जान दे दूंगी। इसके जिम्मेदार कौशल किशोर होंगे।

Scroll to Top