लखनऊ के कंपोजिट विद्यालय भरोसा में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल बनकर तैयार हो गया है। दो दिन पहले खबर छपने के बाद प्रमुख सचिव बेसिक डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम ने आज बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया है। इस विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली तैयार सभी सुविधाओं की स्थिति को भी परखा है। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के बाद अब इसका अब इसका उद्दघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके बाद इसी सत्र से यहां गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिलना शुरू हो जायेगी। योगी सरकार की ओर से इस विद्यालय को खोले जाने का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब बच्चों को भी प्रावइेट स्कूलों की तर्ज पर निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो सके। सरकार का लक्ष्य है कि हाई-क्वालिटी एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देते हुए प्रत्येक जनपद में एक विद्यालय बनाया जाये। जिसमें लखनऊ का ये स्कूल बनकर तैयार हो गया है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) लखनऊ मंडल श्याम किशोर तिवारी, बीएसए लखनऊ राम प्रवेश, खंड शिक्षा अधिकारी राममूर्ति यादव, पदम शेखर मौर्या, बीईओ मुख्यालय राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
