रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार हैं और इस बार इसके होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होंगे. ऐसे में इस बार शो में बहुत कुछ कमाल का होने वाला है. शुरू में, शो में केवल सेलिब्रिटी आते थे, लेकिन हाल के सालों में कई सारे आम चेहेर या फिर यूं कहे कि सोशल मीडिया के सितारे भी इस शो का हिस्सा बने हैं और उन्होंने शो में ना केवल अच्छा खेल दिखाया है बल्कि जीतकर भी वापस आए हैं. ऐसे में शो में कौन-कौन शामिल होगा, इस पर कई तरह की अटकलबाजी चल रही है. लिस्ट में सोनम खान से लेकर कई यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स का नाम शामिल हुआ. ऐसे में अब इस लिस्ट में वड़ा पाव वाली चंद्रिका का नाम सामने आया है जिसने हर तरफ हल्ला मचा दिया है. सोशल मीडिया पर आपने चंद्रिका दीक्षित को कई बार देखा होगा और लोग इन्हें वड़ा पाव वाली गर्ल के तौर पर जानते हैं. ऐसे में अब वो बिग बॉस के शो में नजर आ रहे हैं जिसका सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने बारे में बात करती हुई दिख रही हैं. हालांकि चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. लेकिन साफ पता लग रहा है कि वह दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल हैं. इसके अलावा जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पर भी कुछ धुधली तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें वह नजर आ रही हैं.
