ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को हार्टअटैक, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया है। उन्हें दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल्द से जल्द सौरव गांगुली को स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “सौरव गांगुली को हल्का हार्ट अटैक आया है। सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनके परिजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी प्रार्थनाएं हैं।’
सौरव गांगुली के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गांगुली शनिवार सुबह जिम करने गए थे, जिसके बाद उन्हें सीने में दर्द होने लगा। घर लौटने पर सिर चकराने लगा और वह गिर पड़े। उसके बाद उन्हें दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उनके पूरे बॉडी की स्कैनिंग की गई है। अन्य जांच भी की जा रही है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, जहां से वार्ड में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Scroll to Top