ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहुंचेगी गुणवत्तापूर्ण खेल किट

प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2024-25 में खेलकूद को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। हर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण खेल किट खरीदारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम ने आदेश दिया है। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना व बजट वर्ष 2024- 25 में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रति प्राथमिक विद्यालय के लिए 5,000 और उच्च प्राथमिक विद्यालय 10,000 रुपये की दर से खेलकूद सामग्री की खरीदारी के लिए राशि जारी की गई है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संशोधित दिशा-निर्देश खेलें भी और खिलें भी जारी किया किया गया है।

खेल किट खरीदारी करने के लिए विद्यालय स्तर की क्रय समिति गठित की जायेगी। जिसमें स्पोर्टस अनुदान वर्ष 2024-25 का उपभोग पिछले वर्ष की तरह केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी स्पोर्ट्स गाइडलाइन्स के तहत खेलें भी और खिलें भी के क्रम में किया जायेगा। खेलकूद सामग्री का चयन व क्रय प्रक्रिया विद्यालय स्तर पर गठित समिति करेगी। खेल कूद प्रभारी शिक्षक के रूप में विद्यालयों में कार्यरत अशंकालिक अनुदेशक (स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा) अंशकालिक खेल शिक्षिका या फिर बीपीएड योग्यताधारी सहायक अध्यापक को प्राथमिकता के आधार पर नामित किया जायेगा।

Scroll to Top