ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक्शन में केंद्र! हाई-लेवल पैनल का गठन

नीट यूजी परीक्षा में लगे धांधली के आरोपों के बाद से ही नेशवल टेस्टिंग एजेंसी सवालों के घेरे में है. NEET UG के बाद, नीट पीजी और यूजीसी नेट स्थगित होने के बाद एनटीए के कामकाज के तरीके पर शक और गहराया गया. एनटीए की आड़ में विपक्ष सीधा केंद्र पर निशाना साध रहा है. देश में मचे बवाल के बीच केंद्र ने एनटीए के DG को बदला और एंटी पेपर लीक कानून भी लागू किया. अब न्यूज एजेंसी एएनआई ने शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पारदर्शिता की निगरानी और एनटीए के कामकाज पर गौर करने के लिए गठित होने वाली केंद्र के सात सदस्यीय हाई-लेवल पैनल की आज बैठक होगी.

इससे पहले शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए की काम करने के तरीके पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों के हाई-लेवल पैनल के गठन की घोषणा की थी.इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन के नेतृत्व वाली सात सदस्यीय समिति अगले दो महीनों में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी. मंत्रालय ने कहा, एनटीए के माध्यम से परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों के एक हाई-लेवल पैनल  का गठन किया है.

Scroll to Top