ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज हुई चौथी FIR

यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चौथी एफआईआर दर्ज की गई है. भारत लौटने के बाद से ही वो पुलिस की हिरासत में हैं, अब उनके ऊपर यौन एत्पीड़न करने, पीछा करने और धमकी देने के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है. उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने हसन के पूर्व जनता दल (सेक्युलर) सांसद के खिलाफ मंगलवार को चौथा मामला दर्ज किया है. एफआईआर में हसन के पूर्व भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा सहित तीन अन्य का भी नाम शामिल है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रीतम, किरण और शरथ पर पीड़िता की फोटो शेयर करने का आरोप लगाया गया है,

जिन्हें प्रज्वल ने पीड़िता के यौन उत्पीड़न के दौरान वीडियो कॉल पर रिकॉर्ड की थीं. ताजा मामले के साथ ही अब इस मामले में, प्रज्वल के खिलाफ यह चौथा मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक सूत्र ने ‘पीटीटाई-भाषा’ को पुष्टि की कि, ‘प्रज्वल एवं तीन अन्य लोगों के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) ने ताजा प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में भाजपा के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा का नाम भी शामिल है.’

सूत्रों ने बताया कि यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 355 ए, 354 बी, 354 डी तथा 506 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूर्व सांसद प्रज्वल फिलहाल पुलिस की हिरासत में है. इससे पहले, रेवन्ना को यौन उत्पीड़न के मामले में एक बार फिर से पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया. पूर्व सांसद की पुलिस रिमांड की अवधि 29 जून तक बढ़ायी गयी है. प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं का यौन शोषण करने और उनकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है. सूत्रों ने बताया कि पीड़ितों के वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए सीआईडी ​​साइबर अपराध मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल की पुलिस हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी गई है. प्रज्वल (33) को 31 मई को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.

Scroll to Top