बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी (BU Jhansi) की ओर से यूपी बीएड जेईई 2024 का आयोजन राज्यभर ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 जून 2024 को किया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट जारी होने के इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। बीयू यूनिवर्सिटी की ओर से नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
