दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार (26 जून) को राउज एवेन्यू में पेश किया गया था. इस दौरान अचानक ही केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई. उनका शुगर लेवल डाउन हो गया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चाय और बिस्किट खिलाया गया और उनका कमरा भी बदला गया.दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुगर लेवल गिरने के बाद चाय और बिस्किट के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया. उन्हें अहलमद के कमरे में ले जाया गया. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को कथित उत्पाद शुल्क नीति ‘घोटाले’ में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की अनुमति सीबीआई को दे दी थी, जिसके बाद CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
