ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज्यसभा में छह नए सदस्यों ने ली शपथ

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को छह नये सदस्यों के शपथ लेने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपनी नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय कराये जाने के बाद बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही, सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के निलंबन को वापस लेने की घोषण की। उच्च सदन की बैठक दोपहर बारह बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ हुई इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उच्च सदन की बैठक राष्ट्रगान की धुन बजाये जाने के साथ हुई। इसके बाद सभापति धनखड़ के निर्देश पर कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, झामुमो के डॉ सरफराज अहमद,

भाजपा के प्रदीप कुमार वर्मा, बंसीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेशनाथ को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।  अखिलेश प्रताप सिंह बिहार से, सरफराज अहमद और प्रदीप कुमार वर्मा झारखंड से तथा बंसीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेशनाथ मध्य प्रदेश से उच्च सदन के लिए चुने गए हैं। इसके उपरांत सभापति ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की। नड्डा इसी वर्ष गुजरात से निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे हैं और उनका कार्यकाल 2030 तक है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री भी हैं। इससे पहले भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता थे।

 

Scroll to Top