ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर को किया तलब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को पंचायती राज विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर मिलने पहुंचे थे। ओमप्रकाश राजभर को सुभासपा विधायक बेदी राम के वीडियो पर उठे विवाद के मामले में तलब किया गया था। दरअसल, सुभासपा विधायक बेदी राम के वीडियो पर उठा विवाद अभी शांत नहीं पड़ा था कि पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एक भाषण का वीडियो भी सामने आ जाने से मामला और गरमा गया है। ओपी राजभर इस वीडियो में कह रहे हैं, किसी विभाग में नौकरी चाहिए तो फॉर्म भरने के बाद कॉल लेटर आ जाए तो कॉल कर लेना। निश्चित है, जुगाड़ तो बना ही देंगे। यह भी कह रहे हैं कि, बेदी राम नौकरी दिलाने में माहिर हैं। आप लेने की तैयारी करो, कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, राजभर ने नौकरी के जुगाड़ वाले खुद के बयान और पार्टी विधायक बेदी राम की जॉब सेटिंग स्टिंग से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध ली है। वायरल वीडियो को लेकर जब मीडिया ने गुरुवार को उनसे सवाल किए तो उन्होंने बस इतना कहा – आप उनसे (बेदीराम) से क्यों नहीं पूछते, उनसे पूछिए। विधायक बेदी राम पेपर लीक के कई मामलों में आरोपी हैं और पहले गिरफ्तार भी हो चुके हैं। उन पर कई राज्यों में तमाम मामले दर्ज बताए जाते हैं जो रेलवे भर्ती, पुलिस भर्ती और एमपी लोक सेवा आयोग की भर्ती से जुड़े हैं। इस बीच 2014 में एसटीएफ से उन पर दर्ज हुए एक केस का प्रेसनोट भी वायरल हो रहा है।

Scroll to Top