ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सोते रहे KGMU के डॉक्टर , चली गई बच्चे की जान

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के पीआईसीयू वार्ड में डायलिसिस के दौरान लापरवाही बरतने से बच्चे के गले में गंदगी फंस गई। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ने स्टाफ से गुहार लगाई। विश्राम कक्ष जाकर गिड़गिड़ाए लेकिन वहां सो रहे डॉक्टर नहीं उठे, नर्स मोबाइल पर खेलती रही। परिजन के गिड़गिड़ाने पर मरीज को देखने के बजाए स्टाफ हंसता रहा। कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना का झकझोर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

लापरवाही के आक्रोशित परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने केजीएमयू प्रशासन से डॉक्टरों और स्टाफ की लिखित शिकायत भी की है। गोरखपुर के नंदानगर निवासी जीतेंद्र यादव शटरिंग का काम करते हैं। उनके बेटे अभ्युदय (नौ माह) के शरीर पर रैशेज पड़ गए थे। जीतेंद्र ने बेटे को डॉक्टर माला कुमार की देखरेख में 28 मई को जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया था। करीब एक सप्ताह बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था।

कुछ दिनों बाद ही निमोनिया की शिकायत हुई। बच्चे को दोबारा से छह जून को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लाए। यहां आईसीयू में बेड खाली न होने की वजह बता कर लौटा दिया गया। परिजन उसे लेकर गोमतीनगर स्थिति निजी अस्पताल ले गए। पिता के मुताबिक यहां पैसे अधिक लग रहे थे। इसके बाद 14 जून को ट्रॉमा के पीडियाट्रिक वार्ड के पीआईसीयू में भर्ती कराया।

मामा प्रवीण यादव ने बताया कि हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने 72 घंटे की डायलिसिस की सलाह दी। इसके लिए 28-28 हजार कीमत की दो किट और 17 हजार का डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाला पानी मंगाया। आरोप है कि गुरुवार रात नर्स ने यू ट्यूब पर देखकर डायलिसिस मशीन को ऑपरेट किया। बच्चे के शरीर का खून मशीन में जाने के बाद मशीन बंद हो गई। वापस खून बच्चे के शरीर में नहीं जा सका। काफी खून अलग बह गया, उसे स्टाफ ने कूड़े में फेंकवा दिया।

Scroll to Top