ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तैराकी बैडमिंटन और वॉलीबाल कोच का हुआ तबादला

लखनऊ में तीन प्रशिक्षकों के तबादले से यहां पर खेल बिगड़ गया है। तबादले से जहां बैडमिंटन का एक भी प्रशिक्षक लखनऊ में नहीं बचा वहीं एक महिला अधिकारी के तबादले से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मौजूद महिला छात्रावास में महिला वार्डन का पद भी खाली हो गया। सबसे बड़ा खेल तो तैराकी के साथ हुआ। पिछले चार वर्षों से यहां पर तरणताल का संचालन बंद था, तब यहां पर तैराकी प्रशिक्षक आनंद श्रीवास्तव की तैनाती थी। जब 18 करोड़ खर्च कर तरणताल चलने लायक हुआ तो आनंद श्रीवास्तव को स्पोर्ट्स ऑफिसर पद पर प्रमोट कर बहराइच भेज दिया गया। इस मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है जल्द ही ये मुद्दे खेल निदेशक के सामने रखे जायेंगे। तीन विभागीय प्रशिक्षकों के स्थानान्तरण से खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राजधानी में मौजूद चारों स्टेडियमों चौक, केडी सिंह बाबू, गोमती नगर स्थित विनय खंड और विजयंत खंड स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट मौजूद हैं। लेकिन इन कोर्ट पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अब एक भी प्रशिक्षक तैनात नहीं है। एक मात्र विभागीय प्रशिक्षक मनीष गुप्ता का तबादला यहां से इलाहाबाद कर दिया गया है। वह यहां पर लंबे समय से छुट्टी पर भी चल रहे थे। प्रशिक्षक न होने की दशा में क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने सेवानिवृत्त प्रशिक्षक को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण लिए बाबू स्टेडियम में रखा है।

कुछ ऐसा ही हाल बाबू स्टेडियम में मौजूद तरणताल का है। यहां पर तैनात प्रशिक्षक आनंद श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है। अब यहां पर मात्र दो लाइफ सेवर मौजूद हैं, जिनके भरोसे बाल तरणताल और ओलंपिक साइज तरणताल होगा। खिलाड़ियों के अनुसार तकरीबन 18 करोड़ की लागत से तैया किए तरणताल में कुछ दिन पूर्व ही तैराकी की शुरुआत हुई है। तैराकी शुरू होते ही यहां से प्रशिक्षक को हटा दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तैराकी प्रशिक्षक कंचन इलाहाबाद में तैनात है जबकि इस समय वहां पर कोई पूल नहीं मौजूद है। तैराकी प्रशिक्षक कंचन को यहां पर तैनात किए जाने से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित नहीं होता। लेकिन आपसी खींचतान के चलते उन्हें यहां नहीं तैनात किया गया।

Scroll to Top