ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छाता लेकर ही करें रोडवेज बसों में सफर

बरसात के इस मौसम में यदि आप रोडवेज बसों से सफर की तैयारी कर रहे हैं तो छाता जरूर लेकर जाएं। जर्जर और टूटी-फूटी छतों से होते हुए बारिश का पानी अंदर जा रहा है। छाता न होने पर आप भीगते हुए सफर करने को मजबूर होंगे। कैसरबाग डिपो की एक बस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुई। 33 एटी 4503 नंबर वाली इस बस में पानी टपकता दिखाई दे रहा है। इससे यात्रियों को बैठने में काफी दिक्कत हुई। जिस सीट पर पानी टपक रहा था,

यात्री उस सीट को छोड़ कर अन्य सीटों पर जा कर बैठे। बारिश का पानी अंदर टपकने के कारण एक बच्चा सीट पर बैठने के बजाए अपनी मां की गोद में बैठने को मजबूर दिखा। वीडियो से यह भी साफ हो गया कि बारिश से पहले रोडवेज प्रबंधन ने बसों को लेकर कितनी तैयारी की है। पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं जब बस के अंदर पानी टपक रहा था और यात्रियों को छाता लगाकर सफर करना पड़ा। बसों के विंडस्क्रीन पर वाइपर लगाने को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है।

एक वीडियो में सामने आया था कि जब वाइपर की जगह पानी की बोतल टांगकर बारिश में चालक बस दौड़ा रहा था। कई बार शीशे पर नींबू रगड़कर व अन्य तरीकों से वाइपर का काम चलाया गया। अभी एक दिन पूर्व ही लखनऊ में राजभवन के सामने बस में वाइपर न चलने के कारण रोडवेज बस बारिश में डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत ये रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक प्राविधिक और प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि टपकते बारिश के पानी वाले वीडियो को लेकर लखनऊ रीजन के सेवा प्रबंधक, फोरमैन और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Scroll to Top