ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

1 लाख संविदाकर्मी पहुंच सकते हैं लखनऊ

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपनी मांगे रखी हैं। साथ ही यह भी बताया है कि 3 जुलाई यानी बुधवार को सभी जिलों में संघ के प्रतिनिधि जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। संघ की तरफ से यह भी कहा गया है कि इसके बाद भी यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 15 जुलाई को एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंगे। दरअसल, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की तरफ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों के लिए स्थानांतरण नीति बहाल करने और उन्हें उनके गृह जनपद में तैनाती देने की मांग का एक पत्र भेजा गया था। उस पत्र में यह भी सूचित किया गया था कि “ यदि दिनांक 30 जून 2024 तक स्थानांतरण की सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो 3 जुलाई 2024 को समस्त जनपदों में जिलाधिकारी  के माध्यम से मुख्यमंत्री को संघ की जिला इकाई द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा, जिसमें उस जनपद में तैनात स्थानांतरण के लिए इच्छुक कार्मिकों की सूची संलग्न होगी।

इसी के चलते 3 जुलाई को सभी  जनपद में DM के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे फिर भी यदि 14 जुलाई तक विभाग द्वारा इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो मजबूरन सभी पीड़ित संविदा कर्मी 15 जुलाई को लखनऊ एकत्रित होकर स्वास्थ्य सचिवालय / मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री आवास पर अपना प्रार्थनापत्र देते हुए अनुरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वर्ष 2005 से संचालित हो रहा है और वर्तमान समय में इसमें लगभग 1.35 लाख संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों ने कोविड महामारी के दौरान योगदान दिया है, जिसके लिए सरकार की तरफ से प्रोत्साहित भी किया गया था। लेकिन, इन कार्मिकों को वर्तमान में उत्तर प्रदेश में नीति के अभाव के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें मुख्य रूप से वेतन नीति का न होना और स्थानांतरण नीति का न होना शामिल है।

Scroll to Top