ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में छात्रा पर एसिड अटैक की साजिश उसके मौसेरे भाई ने की थी

लखनऊ में छात्रा पर एसिड अटैक की साजिश उसके मौसेरे भाई ने की थी। उसने ही दोस्त अभिषेक वर्मा को वारदात के दिन लोकेशन भेजी थी। अभिषेक से कहा था- चेहरा बचाते हुए तेजाब फेंकना। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने ये बात बताई है। वारदात से पहले दोन पुलिस सूत्रों की माने तो मौसेरा भाई हर्ष तिवारी ने ही आरोपी को एसिड दिया था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि जो एसिड फेंका गया है, उसे दुकान से नहीं खरीदा गया था। एसिड किसी मेडिकल लैब से लाया गया था। मौसेरे भाई का KGMU में अभी इलाज चल रहा है। इसलिए पुलिस सीधे तौर पर बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में छात्रा पर तेजाब फेंका गया है।

अभी जांच चल रही है। 3 जुलाई को छात्रा पर तेजाब फेंका गया था। सीसीटीवी फुटेज में मौसेरा भाई छात्रा को बचाते हुए दिखा। लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई से मिलने गई थी छात्रा चौक में रहने वाली छात्रा तीन जुलाई को लोहिया पार्क के पास अपने मौसेरे भाई से मिलने गई थी। इस दौरान एक युवक उसके पास आकर बातचीत करता है, फिर चला जाता है। कुछ देर बाद लौटकर वापस आया और तेजाब फेंक दिया। इसमें छात्रा और मौसेरा भाई दोनों झुलस गए। पुलिस ने KGMU में भर्ती कराया, जहां बर्न यूनिट में दोनों का इलाज चल रहा है। एसिड अटैक में मौसेरा भाई भी झुलसा गया था। kGMU से MBBS की पढ़ाई कर रहा है। बाइक भी मौसेरे भाई के पिता के नाम निकली आरोपी अभिषेक वर्मा के पास से मिली बाइक मौसेरे भाई हर्ष तिवारी के पिता के नाम पर है। घटना के बाद जिस स्प्लेंडर बाइक से आरोपी अभिषेक भागा था। वह वारदात वाली जगह से कुछ दूरी पर खड़ी मिली थी। छात्रा के मौसा की बाइक अभिषेक के पास कैसे आई और उसने अपनी बाइक क्यों बदली, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।

Scroll to Top