ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

BSNL के फिर बदलने लगे दिन, सप्ताह भर में बिके 5 हजार से ज्यादा सिम

निजी कंपनियों के मोबाइल रिचार्ज महंगा होने के बाद एक बार फिर लोगों का रुझान बीएसएनएल की ओर बढ़ गया है। दूसरी कंपनियों के नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराने के साथ लोगों ने नए सिम कार्ड भी खरीदने शुरू कर दिए हैं।सप्ताह भर के अंदर ही 5150 नए सिम कार्ड लोगों ने खरीदे हैं। इसके साथ एक हजार से ज्यादा लोगों ने दूसरी कंपनियों के नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराए हैं। बीएसएनएल के अधिकारी भी जिले में सभी जगह जल्द 4 जी सेवा शुरू कराने की बात कह रहे हैं। निजी कंपनियों के आकर्षक ऑफरों के साथ सस्ते इंटरनेट प्लान से कमजोर हुए बीएसएनएल की ताकत फिर बढ़ने लगी है। तीन जुलाई को निजी टेलीकॉम कंपनियों की ओर से अपने डाटा प्लान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि किए जाने के बाद लोगों ने भारी संख्या में बीएसएनएल के कनेक्शन लेने शुरू कर दिए हैं। बीएसएनएल के अफसरों के मुताबिक तीन जुलाई से 10 जुलाई के बीच 5150 बीएसएनएल के नए सिम खरीदे गए हैं और एक हजार से ज्यादा दूसरी कंपनियों के नंबर पोर्ट कराए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में यह संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए बेहतर सेवा देने के लिए पूरे जिले में 4जी सेवा शुरू करने के लिए काम तेज कर दिया गया है।बीएसएनएल में नंबर पोर्ट कराने के लिए मोबाइल में मेसेज टाइप करना है। उसके बाद पोर्ट स्पेस करके मोबाइल नंबर डालकर 1900 पर भेज देना है। उसके बाद 1901 से एक यूपीसी कोड आएगा। यही कोड बीएसएनएल की दुकान या सीएससी पर ले जाना है। उसके बाद नंबर बीएसएनएल में पोर्ट हो जाएगा

 

Scroll to Top