ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आगरा में दिख रहा संस्कृति के साथ मॉडर्न कल्चर का भी शानदार समागम

आगरा की डिविजनल कमिश्नर (IAS ऑफिसर) रितु माहेश्वरी ने पर्यटन को बढ़ावा देने और आगरा की सुंदरता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से यह अनूठा कदम उठाया. हाल ही में आगरा के ‘I Love Agra’ सेल्फी पॉइंट और आगरा चौपाटी पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन के अंतर्गत एक भव्य DJ नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने मधुर संगीत पर थिरक कर अपनी शाम को यादगार बनाया. टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से ‘राजा विज्ञापन एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड’ को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया, जिसने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया.

रितु माहेश्वरी अपने विशेष और रचनात्मक निर्णयों के लिए हमेशा जानी जाती हैं. तेज तर्रार मगर बेहद ही क्रिएटिव आईएएस अधिकारी रितु माहेश्वरी ने जिस भी विभाग में काम किया, वहां के लोगों ने उनके अकल्पनीय निर्णयों का हमेशा समर्थन किया और उन्हें सराहा. उनके पिछले कार्यों की चर्चा करें तो, जब वे गाजियाबाद की जिला अधिकारी थीं, तब उन्होंने स्वच्छता अभियान और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके नेतृत्व में गाजियाबाद ने ‘स्वच्छता सर्वेक्षण’ में उच्च रैंकिंग हासिल की थी.

रितु माहेश्वरी की विशेषता उनकी दूरदृष्टि और क्रियान्वयन की क्षमता में निहित है. उनके कुशल नेतृत्व में आगरा ने कई उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, और शहरी विकास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन शामिल है. उन्होंने आगरा के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. रितु माहेश्वरी की सफलता की कहानियां केवल उनके प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं.

Scroll to Top