ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली NCR में 250 घरों पर चला बुलडोजर

दिल्ली में 250 घरों पर बुलडोजर चल रहा है। नगीना से नवनिर्वाचित सांसद चंद्र शेखर आजाद ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली के सिविल लाइंस में ढाई सौ घरों को तोड़ा जा रहा है। चंद्र शेखर ने बताया कि ये सभी घर 80 साल पुराने हैं। इस दौरान चंद्र शेखर ने कहा कि इन घरों को तोड़ने के लिए 4 महीने पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन सोमवार को वही नोटिस दिखाकर घरों को गिराया जा रहा है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्र शेखर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “देश की राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस के खैबर पास में बाल्मीकि समाज के 250 से ज्यादा घर है और ये 80–80 साल पुराने है,

एक बाल्मीकि मंदिर भी बना हुआ हैं। 4 महीने पहले का नोटिस आज दिखा कर 250 मकानों को जमींदोज किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी बताएं आखिर ये लोग जाए तो कहां जाए? केंद्र सरकार को घर खाली करने से पहले लोगों को नए घर मुहैय्या करवाने चाहिए थे। आखिर कब तक हमारे लोगों के कच्चे–पक्के आशियानों को उजाड़ा जाता रहेगा साथ ही ये मांग भी करता हूं कि बुल्डोजर इस कार्यवाही को तुरंत रुकवाया जाय।” चंद्र शेखर आजाद उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। आजाद दलितों की बड़ी आवाज माने जाते हैं।

देशभर में दलितों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर खुलकर अपना विरोध दर्ज करवाते हैं और उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। सांसद बनने के बाद भी चंद्र शेखर आजाद अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। अब दिल्ली में दलित बस्ती में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। चंद्र शेखर आजाद ने बस्ती में रह रहे लोगों के घर तोड़ने को लेकर लोगों को नया घर देने की भी बात कही है।

Scroll to Top