ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संपत्ति विवाद में भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर की हत्या

लखनऊ के इन्दिरानगर में मंगलवार देर शाम संपत्ति विवाद में भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। इन्दिरानगर के सेक्टर-20 तकरोही जयनगर इलाके में राजेंद्र सिंह पत्नी सरोज सिंह और बेटे सरवन सिंह के साथ रहते थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे भांजा अभिषेक घर पहुंचा और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घटना में राजेन्द्र, पत्नी सरोज व बेटा सरवन गोली गलने से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राजेन्द्र व उनकी पत्नी सरोज की मौत हो गई। जबकि, बेटे सरवन की हालत नाजुक बनी हुई है।इलाके के लोगों का कहना है कि आरोपी नाबालिग भांजे ने एकाएक घर में घुसकर परिवार वालों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों दहशत में आकर अपने घरों के अंदर घुस गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।

Scroll to Top