ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेरिस ओलंपिक में चमक बिखेरने को तैयार यूपी के सितारे

पेरिस में 17 दिनों तक चलने वाले ओलंपिक खेल में उत्तर प्रदेश के 6 खिलाड़ी अपना दम दिखाने को तैयार हैं। इनमें मेरठ की पारुल चौधरी, अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी व सहारनपुर की प्राची चौधरी भी शामिल हैं। वाराणसी के ललित उपाध्याय और बलिया के राजकुमार पाल अपना जलवा हाकी में दिखाएंगे। लंदन ओलंपिक-2012 में 8, रियो ओलंपिक -2016 में 7 व टोक्यो ओलंपिक-2020 में यूपी के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मेरठ की पारुल चौधरी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रही हैं।

एशियाई खेल-2022 में पारुल 3000 मीटर स्टीपलचेज मे रजत और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। ओलंपिक में दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली इकलौती भारतीय एथलीट हैं। पारुल का स्टीपलचेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 मिनट 15.21 सेकंड है जो उन्होंने बुडापेस्ट में हुई विश्व चैंपियनशिप में निकाला था। मेरठ की ही प्रियंका गोस्वामी का यह दूसरा ओलंपिक होगा।

मौजूदा समय में प्रियंका 20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में देश की नंबर एक, एशिया की नंबर तीन और दुनिया का 30वें नंबर की एथलीट हैं। टोक्यो ओलंपिक में उमसभरी गर्मी के कारण प्रियंका अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं, उन्होंने 12 किलोमीटर तक रेस को लीड किया था। इस बार मौसम ने साथ दिया और वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकंड में कुछ सुधार कर पाईं तो वह भारत के लिए पदक जीत सकेंगी। पहली बार पेरिस ओलंपिक में मिक्स मैराथन पैदल चाल की स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें भी प्रियंका हिस्सा लेंगी।

Scroll to Top