22 जुलाई से संसद का हंगामेदार बजट सत्र शुरू हो गया है. इस सत्र के दौरान विपक्ष ने ‘नीट’ पेपर लीक, नेम प्लेट विवाद और रेल सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया. मंगलवार यानी 23 जुलाई को लगातार सातवीं बार आम बजट पेशकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इतिहास रचेंगी. मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को खत्म होगा.
