शुभ्रा रंजन नाम की महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से विवाद छिड़ गया है। इस वीडियो में महिला आईएएस स्टूडेंट्स को पढ़ाने के दौरान भगवान राम की तुलना मुगल शासकों से कर रह हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद से हंगामा शुरू हो गया है। हिन्दू संगठनों के साथ सोशल मीडिया यूजर भी इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि मामला तूल पकड़ने पर शुभ्रा रंजन ने माफी भी मांग ली है। शुभ्रा रंजन यूपीएससी की कोचिंग आईएएस इंस्टीट्यूट की फाउंडर हैं। वह स्टूडेंट्स को आईएएस की कोचिंग देती हैं।
शुभ्रा यूपीएसएसी स्टूडेंट को पॉलीटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन के विषय पढ़ाती हैं। शुभ्रा रंजन का यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वह अपने क्लास के लेक्चर भी अपलोड करती हैं। काफी सारे स्टूडेंट्स जो क्लास मिस कर देते हैं वह यूट्यूब पर अटेंड कर क्लास कोर्स पूरा कर लेते हैं। राजस्थान की चर्चित आईएएस टीना डाबी भी शुभ्रा रंजन की ही स्टूडेंट्स रह चुकी हैं। टीना डाबी 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर रही हैं। यही नहीं शुभ्रा रंजन के पढ़ाए कई सारे स्टूडेंट यूपीएससी परीक्षा के टॉपर भी रहे हैं।
