ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में अवैध रो-हाउस सील : बिना नक्शा पास कराए निर्माण

अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अभियान चलाया। प्रवर्तन टीम ने गोमती नगर विस्तार व आशियाना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रो-हाउस भवनों व एक निर्माणाधीन व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को सील किया गया। जोन-1 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि विपिन गर्ग व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के छोटा भरवारा में लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किए गए थे।

जेई उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव व एसके दीक्षित द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से भवनों को सील कर दिया गया। 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनायाप्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अजय अहूजा, गौतम अहूजा व अन्य द्वारा कानपुर रोड योजना के सेक्टर-आई में भूखंड पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे इस निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश दिए गए थे। सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता विपिन बिहारी राय व एसके सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

Scroll to Top