सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा ने पत्र लिखकर इस्तीफे की धमकी दी है। विधायक विनय वर्मा ने सीएम योगी को लिखे पत्र में अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर रहे हैं और उनसे झूठ बोल रहे हैं। इसके साथ ही विधायक विनय वर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारी विधायकों का अपमान कर रहे हैं, विधायकों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।
हमारे जिले के थाने बेचे जा रहे हैं, अधिकारी भ्रष्टाचार में डूब गए हैं। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने MP वाले रूप में आना पड़ेगा नहीं तो अधिकारी बँटाधार कर देंगे। जिले की कप्तान और IG से लेकर प्रमुख सचिव तक सब झूठे हैं, कोई काम नहीं करते हैं। विधायक का कहना है कि दलितों पर हो रहे अत्याचार पर भी सुनवाई नहीं हो रही, इस मामले में सीएम से भी अधिकारियों ने झूठ बोला है। दलित मायाराम को इंसाफ़ दिलाने की मेरी कोशिश तीन महीने से चल रही है जो अधिकारी कर नहीं रहे हैं
