ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कंट्री पार्टनर के रूप में वियतनाम शामिल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कंट्री पार्टनर के रूप में वियतनाम शामिल होने आ रहा है। इससे ट्रेड शो में खासतौर पर चमड़ा, टेक्सटाइल और कृषि संबंधी क्षेत्र के निर्यातकों को लाभ होगा। इसी तरह पार्टनर स्टेट के रूप में ट्रेड शो में महाराष्ट्र राज्य शामिल होने आ रहा है। यूपी इंटरनेशल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इस ट्रेड शो में कारोबारी व निर्यातकों के साथ ही देश और राज्य भी शिरकत करने आ रहे हैं। ट्रेड शो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस व्यापार मेले के लिए पार्टनर कंट्री के रूप में तीन देशों से संपर्क किया गया था।

उनमें जापान, कोरिया व वियतनाम देश शामिल था। इन देशों में वियतनाम ने आने की अनुमति दी है। स्टेट पार्टनर के रूप में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में से महाराष्ट्र इस मेले में शामिल होगा। यूपीआईटीएस के क्वार्डिनेटर अभिषेक कुमार शाही ने बताया कि कंट्री पार्टनर और स्टेट पार्टनर के शामिल होने से ट्रेड शो में शामिल निर्यातक विभिन्न देशों से आने वाले कारोबारियो के साथ ही देश और राज्य से भी सीधे अपना कारोबारी संबंध स्थापित कर सकेंगे। 

Scroll to Top