पेपर लीक को लेकर पहले ही काफी बवाल हो चुका है। पेपर कई बार पहले स्थगित किया गया और काफी मुश्किल के बाद 11 अगस्त 20244 को एग्जाम होना तय हुआ है, लेकिन पेपर लीक करने वाले कुछ अमाजिक तत्व एक्टिव हो गए हैं। नीट पीजी 2024 एग्जाम से पहले ही एक गोपनीय पत्र सामने आया है। ऑल एफएमजी एसोसिएशन (एएफए) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है।
NEET PG परीक्षा में मदद के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से एक पत्र भेजा गया। यह पत्र गोपनीय है और इसमें परीक्षा को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए जिला सरकार से मदद मांगी गई है। इस पर NBEMS के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत शेठ के हस्ताक्षर हैं और इस पर 1 अगस्त, 2024 की तारीख लिखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि एनबीईएमएस का एक गोपनीय पत्र सार्वजनिक रूप से लीक हो गया है, जिसमें परीक्षा शिफ्ट और परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी है। यदि कोई गोपनीय पत्र लीक हो सकता है, तो क्या हम NEET PG पेपर की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकते हैं?
