ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

81 साल की उम्र में यूपी के पूर्व IPS एसआर दारापुरी ने रचाई दूसरी शादी

पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी ने बीते 8 अगस्त को 81 साल की उम्र में लखीमपुर खीरी की रहने वाली एक 41 साल की महिला से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर की है। जिस महिला को उन्होंने अपना जीवनसाथी के चुना है वह एक आंगनवाड़ी वर्कर है।बता दें कि साल 2022 में पहली पत्नी के मौत के बाद से एसआर दारापुरी घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। जिसके चलते उनकी तबीयत काफी खराब रहती थी। ऐसे में उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। बता दें कि दारापुरी को पहली पत्नी से दो बेटे वैध दारापुरी और राहुल दारापुरी है।

बेटे के अलावा उनकी एक बेटी भी है, जिनकी शादी हो चुकी है। बता दें कि पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं। भारत सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के बाद लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन करने वाले लोगों को उकसाने के लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंचीं थीं। दारापुरी साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Scroll to Top