ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ एयरपोर्ट में तीन किलो सोना और विदेश मुद्रा के साथ यात्री समेत चार गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने सोना तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलो सोना और अमेरिकी डॉलर व थाई मु्द्रा बरामद की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.96 करोड़ रुपये हैं। इस मामले में डीआरआई की टीम ने तीन अन्य को भी दबोचा है। इसमें एयरलाइंस कंपनी में सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी का कर्मचारी शामिल है।

डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट में सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर के पद पर तैनात डेनिम तस्करी करने वालों की मदद करने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीआरआई की टभ्म ने एयरपोर्ट पर छापा मारा। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे बैंकॉक से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची एयर एशिया की उड़ान से उतरे यात्रियों की जांच शुरू की गई। इसमें बैंकॉक से आए गोरखपुर निवासी अविनाश सिंह की तलाशी टीम ने ली तो उनके पास से 2.10 लाख अमेरिकी डॉलर और थाईलैंड की मुद्रा बरामद हुई। वहीं एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी में तैनात ग्राउंड स्टाफ तनवीर मुस्तफा के पास से 3 किलो विदेशी सोना बरामद किया गया।

Scroll to Top