ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लग्जरी गाड़ी में लगा पार्टी का झंडा, अंदर चल रही अश्लीलता

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लग्जरी कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। जबकि कार के अंदर एक शख्स दो युवतियों के साथ अश्लीलता करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर असेनी के समीप का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। गाड़ी का नंबर यूपी 33 AL 0011 है। इससे साफ पता चल रहा है कि गाड़ी यूपी की है। गाड़ी के अंदर दो युवतियां व एक युवक नजर आ रहा है।

जो बारी-बारी से अलग-अलग युव​ती के साथ अश्लीलता कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि गाड़ी के अंदर कौन है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बाराबंकी के समीप स्थित हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के बाहर का हैं। जहां गाड़ी के अंदर अश्लीलता चल रही है। वहीं पीछे से कई दो पहिया और चार पहिया वाहन आवाजाही कर रहे हैं। लगातार गाड़ियों के निकलने और हार्न की आवाजें भी आ रही है। काफी रश होने के बावजूद यहां गाड़ी के अंदर खुलेआम अश्लीलता चल रही है।

Scroll to Top