ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ‘तिरंगा बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी ‘‘भारत की सदी’’ है। उन्होंने भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘‘यह अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी भारत की सदी है’’।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रीजीजू और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद थे। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम से शुरू हुई बाइक रैली का इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होने का कार्यक्रम है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नौ से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। शेखावत ने कहा कि यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और अब यह जनांदोलन बन गया है।

Scroll to Top