ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कन्नौज मामला : अब बुआ को लेकर नया खुलासा , बड़ी रकम हुई ट्रांसफर!

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के यहां अपनी भतीजी को लेकर जाने वाली महिला के फरार होने के बाद से उससे जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसके बैंक खातों में बड़ी रकम भेजी गई है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी भी जांच की बात कही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।इसी बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि उसके बैंक खाते में किसी ने बड़ी रकम भेजी है। उसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि वह किसी के इशारे पर यह सब कर रही थी, इसीलिए उसे रकम भेजी गई है। इससे पूरे प्रकरण के पीछे की साजिश की भी चर्चा शुरू हो गई है।

उसके बैंक खातों में रकम डाले जाने की बात पर पुलिस के भी कान खड़े हुए हैं।पुलिस ने उसके बैंक खातों को खंगालने की बात कही है। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आते ही उससे जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जाएगी। अगर बैंक खातों में अनियमित लेनदेन से जुड़ा तथ्य सामने आएगा तो उसकी भी जांच कर उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने ऐसा किया है। किशोरी की बुआ ने मंगलवार को जब मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा था तो उसने नवाब सिंह यादव से अपनी पुरानी पहचान बताई थी। उसके मुताबिक उसकी नवाब सिंह यादव से सात-आठ साल से जान-पहचान है। पिछले महीने नवाब सिंह यादव की माता का निधन हो गया था, वह उसमें शोक जताने नहीं पहुंच सकी थी। 

Scroll to Top