ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अटल सेतु पुल से समुद्र में गिर रही थी महिला, ड्राइवर ने बालों से खींचकर बचाई जान

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली, जो अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर नाटकीय ढंग से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है।  शुक्रवार को रात करीब सात बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। वह पुल के किनारे की रेलिंग पर बैठ गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में टैक्सी चालक को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद पुलिस का एक गश्ती वाहन वहां रुकता है। पुलिस को देखकर महिला हड़बड़ा जाती है और अचानक समुद्र में गिरने लगती है। वीडियो में दिखाई देता है कि टैक्सी चालक चंद सेकंड के भीतर नीचे गिर रही महिला के बाल पकड़ लेता है। तभी चार पुलिसकर्मी दौड़कर आते हैं और रेलिंग पर चढ़ जाते हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘एक पुलिसकर्मी नीचे झुक जाता है और महिला को किसी तरह पकड़ लेता है। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी धीरे-धीरे खींचकर महिला को ऊपर ले आते हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने कहा है कि वह पुलिस को नजदीक आता देखकर हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठी। न्हावा शेवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’ 

Scroll to Top