ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव पर हमलावर हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा और जो इस नगरी से नफरत करते हैं, वे सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए फेक न्यूज चलाई जा रही है। सीएम योगी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में ऐसे लोगों ने ही यह दुष्प्रचार किया कि अयोध्या की 13000 एकड़ भूमि तीन लोगों को आवंटित कर दी गई जबकि ऐसा कोई आवंटन नहीं किया गया। इसी तरह धर्मपथ और रामपथ पर 3800 स्ट्रीट लाइट चोरी होने की सूचना प्रसारित की गई जबकि इन लाइटों को वेंडर ने लगाया ही नहीं था और पैसा निकालने के लिए साजिश रची थी। अब वेंडर शिकंजे में आ गया है।

जल्द ही उसके आकाओं को भी शिकंजे में लिया जाएगा।अयोध्या को कटघरे में खड़ा करने के साथ ही साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। यह वही लोग हैं जो दुष्कर्मियों के समर्थन में खड़े होते हैं। इन्हीं लोगों ने अयोध्या में निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाई थी। हर दुष्कर्मी और अपराधी को निर्दोष साबित करना इन लोगों ने अपना लक्ष्य बना लिया है। इन लोगों के साथ सद्भाव से नहीं सख्ती से पेश आया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 13 छात्र- छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया  इसी कड़ी में 12 युवाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सीएम योगी ने 78 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज मौजूद रहे।

Scroll to Top