सीएम योगी

रक्षा बंधन पर योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिलाओं को रक्षा बंधन मौके पर निःशुल्क यात्रा उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखा है। इसी क्रम में परिवहन निगम द्वारा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए कई फैसले लिए गए  हैं। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में रक्षा बंधन पर महिलाओं को फ्री बस सर्विस देने का ऐलान किया है। रोजवेज बसों के साथ ही सिटी बस में भी सफर करने पर महिलाओं को किराया नहीं देना होगा।

इस फ्री बस सेवा का लभा आज रात 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक उठाया जा सकता है। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के 15 प्रमुख शहरों में चलनेवाली सिटी बसों में महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर, आगरा और मथुरा-वृंदावन में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही सिटी बसों में महिलाएं 24 घंटे फ्री यात्रा कर पाएंगी।