अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसके बाद कई संगठनों ने अपने बयान जारी किये हैं, लेकिन भीम सेना का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि भारत बंद के दौरान आम जनता को घरों से बाहर निकलने की कोई अनुमति नहीं है, केवल भीम सैनिक बाहर निकलकर भारत बंद पर नजर रखेंगे।
बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद ने कहा है कि क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोग नाराज है। हमारे समाज ने भारत बंद का आह्वान किया है। 21 अगस्त को हम भारत बंद करेंगे। अनुसूति जाति, जनजाति के आरक्षण के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में हिंसा भड़कने की आशंका को लेकर इंटेलिजेंस द्वारा दिए इनपुट के बाद दो दिन पहले पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के समस्त कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी के साथ बैठक की है।
