उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा का आज तीसरा दिन है। परीक्षा सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हो गई। इसके पहले यूपी सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। प्रदेश में शनिवार को दो पालियों में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि नकल करने व अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाए गए 72 संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले इन अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 20 को गिरफ्तार किया गया है।
