ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का व्यापारियों ने किया विरोध

इंदिरा नगर इलाके में स्थित भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा है। नगर निगम टीम का व्यापारियों ने ही विरोध कर दिया है। विरोध के बाद टीम वापस लोट आई है। दरअसल, भूतनाथ मार्केट में सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण होने की शिकायत पर नगर निगम की टीम शनिवार शाम कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम को देखते ही पटरी दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। कुछ पटरी दुकानदार अपना सामान भी हटाने लगे थे। इसी बीच मौके पर व्यापारी भी पहुंच गये।

व्यापारियों ने नगर निगम टीम का विरोध कर दिया। विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना था कि शाम के समय अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का कोई अर्थ नहीं है। इस दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापारियों की तरफ से हुई शिकायत की जानकारी दी, लेकिन उसके बाद भी व्यापारी नहीं माने। व्यापारियों ने नगन निगम टीम का विरोध जारी रखा। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। वहीं इस बारे में जोन सात के जोनल अधिकारी से जब बात की गई, तो उन्होंने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

Scroll to Top