उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक स्कूल वैन चालक ने एलकेजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ गलत हरकत की है। मासूम ने जब रोते-रोते ये बात अपने घरवालों को बताई वे सुनकर दंग रह गए। माता-पिता द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं स्कूल प्रशासन ने भी उसे निकाल दिया है।लखनऊ जिले के गुंड़बा स्थित गायत्रीपुरम में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल में चलने वाली वैन में बच्ची को बैड टच किया है। आरोपी ड्राइवर जब मासूम बच्ची को घर से स्कूल ले जा रहा था, तभी उसने गंदी हरकत की, जिससे बच्ची घबरा गई। उसने स्कूल के बाद घर पहुंचते ही अपनी मां को घटना के बारे में बताया।
जिसे सुनने के बाद माता पिता थाने पहुंचे और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को धर दबोचा। देशभर में रेप और गैंगरेप की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि अब दरिंदे मासूम बच्चियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पहली, दूसरी और एलकेजी में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ भी वे गंदा काम करने की नियत रखते हैं। ऐसे में माता-पिता को भी समझ नहीं आ रहा है कि वे करें तो क्या करें, क्योंकि आजकल बच्चे स्कूल में भी सुरक्षित नहीं है। हालही महाराष्ट्र के बदलापुर में भी एक सफाई कर्मी ने तीसरी कक्षा की दो बच्चियों के साथ दरिंदगी की थी। जिसके चलते लोग सड़कों पर उतर आए थे।
