यूपी में एक बार फिर आदमखोर भेड़िये का आतंक देखने को मिला है, जहाँ 5 साल की बच्ची पर हमला करके उसे घायल कर दिया गया। यह घटना बीती रात बहराइच इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर में सो रही थी, तभी भेड़िये ने उस पर हमला कर दिया। पिछले डेढ़ महीने में भेड़ियों के हमले में 8 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग की टीम आदमखोर भेड़िये को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के आतंक से लोग दहशत में हैं। पिछले डेढ़ महीने में भेड़ियों के हमले में 8 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आदमखोर भेड़ियों के एक झुंड ने इलाके में आतंक मचा रखा था, जिसमें से चार को पकड़ लिया गया है। लेकिन अभी भी दो भेड़िये लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है
