बुलडोजर चलाने के लिए चाहिए बुलडोजर जैसा पावर

उत्तर प्रदेश में इस वक्त बुलडोजर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा-अगर हमारी 2027 में सरकार बनती है तो बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। अब इस बयान पर सीएम योगी ने जमकर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए विपक्षी नेताओं पर किया करारा हमला, कहा- बुलडोजर पर फिट नहीं हो सकता हर हाथ सीएम योगी बोले- बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए, दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर के सामने हो जाएंगे पस्त