भारतीय रेलवे द्वारा 12 से 22 सितंबर तक वाराणसी, प्रयागराज, बरेली आदि रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। क्योंकि इन मार्गों पर दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसलिए बनारस से लखनऊ, लखनऊ से बनारस, नई दिल्ली से बनारस, गाजीपुर से प्रयागराज, बनारस से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के बीच कई ट्रेनें नहीं चलेंगी। अगर आप भी इस दौरान कहीं जाने वाले हैं, तो ट्रेनों की जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलें, ताकि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
12 से 14 सितंबर तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन का नंबर और नाम कब से कब तक नहीं चलेंगी
- 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस 12-14 सितंबर
- 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस 12-14 सितंबर
- 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 11-14 सितंबर
- 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 12-15 सितंबर
- 22541 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस गरीब रथ 12 सितंबर
- 22542 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस गरीब रथ 13 सितंबर
- 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम 03-22 सितंबर
- 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर 03-22 सितंबर
- 05117 बनारस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ 03-22 सितंबर
- 05118 मां बेल्हा देवी धाम प्रतागढ़-बनारस 03-22 सितंबर
