ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊवासियों को दीपावली से मिलेगी BSNL की 4जी सेवाएं

बीएसएनएल (भारत दूर संचार कंपनी) की 4-जी सेवाओं के लिए अब लोगों को ज्यादा वक्त तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लखनऊवासियों को 4-जी सेवाएं दीपावली से मिलना शुरू हो जाएंगी। वहीं प्रदेश के लोग इस सुविधा का लाभ मार्च-2025 तक उठा सकेंगे। उपभोक्ताओं को सस्ती और बेहतरीन 4-जी सेवाएं देने के लिए बीएसएनएल ने ठोस पहल करते हुए अक्टूबर माह दीपावली की यह तिथि तय की है। अभी तक राजधानी के महानगर, सरोजनी नगर, दुबग्गा और आसपास के क्षेत्र में यह सुविधा ट्रायल के तौर पर शुरू की है।

चल रहा परीक्षण

शहरवासियों को दीपावली तक बीएसएनएल की 4जी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए राजधानी के कई क्षेत्रों ट्रायल चल रहा है। परीक्षण पूरा होते ही सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। शहर में कुछ जगहों पर 4जी सुविधा उपलब्ध होना शुरू भी हो गई है। बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक अभी तक शहर में 250 बीटीएस लगाए जा चुके हैं।

फाइबर कनेक्शन की बुकिंग ऑनलाइन करें

बीएसएनएल फाइबर की अब ऑनलाइन बुकिंग शुरु हो चुकी है। एफटीटीएच (फाइबर टू दी होम) की सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा हैं। इस ब्रॉडबैंड के प्लान को बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट upe.bsnl.co.in पर ले सकते हैं। बीएसएनएल भारत फाइबर के लिए 500 रुपये का इंस्टॉलेसन और एक्टिवेशन चार्ज देना पड़ेगा, जो 31 मार्च 2025 तक नये उपभोकताओं के लिए नि:शुल्क है।

Scroll to Top